logo

Breaking : मोरहाबादी गोलीबारी केस: बिहार से आए शूटर ने दिया घटना को अंजाम, गैंगवार का नतीजा

kalu1.jpg

रांची:

मोरहाबादी गोली बारी कांड को लेकर एक बड़ी खबर मिल रही है। जिसमें बताया गया है इस गैंगवार में बिहार से आए शूटर की मदद ली गई है। इसमें लव कुश गैंग का हाथ है। यह कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आया है। इसका भाई है सोनू शर्मा जाे जहानाबाद बिहार का रहने वाला है। इसने ही घटना को अंजाम दिया है। 

 

पाठक को पहले ही बताया गया था कि बाइक सवार अपराधी पहुंचे और उन्होंने कार सवार पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। घटना में तीन लोगों की गोली लगी थी। कालू लांबा को गंभीर अवस्था में  रिम्स ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान अपराधी की मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि चार की संख्या में अपराधी पहुंचे थे। 

कालू लांबा भी अपराधी फितरत का था। वह कई घटनाओं में आरोपी था।  हाल ही में वह जेल से बाहर आया था। इस गोलीबारी की घटना में कालू लांबा का भाई राजू लांबा और बब्बन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है।